आज के समय में शादी के तुरंत बाद ही क्या से क्या हो जाए कुछ पता नहीं चलता। एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। सुहागरात को दुल्हन द्वारा दूल्हे को बेहोश कर और घर में रखे कीमती सामान लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। लड़के पक्ष का आरोप है कि शादी में लड़की बदल दी गई थी और किसी लुटेरी को दुल्हन बनाकर भेज दिया गया था। जो फोटो दिखाई गई थी वो लड़की नहीं थी। पीड़ित परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
मामला थाना आगरा के बाह थानाक्षेत्र के विक्रमपुर गांव का है। यहां के निवासी संजय (36) की शादी मैनपुरी की रहने बाली सुनीता से हुई थी।दूल्हा के भाई ऋषि ने बताया, दुल्हन विदा होकर घर आई। परिजनों ने जब उसका चेहरा देखा तो होश उड़ गए। वो लड़की नहीं थी, जिसकी फोटो दिखाई गई थी।
वहीं, ससुराल आते ही बार-बार फोन पर किसी से बात करने लगी और घर से निकलने के फिराक में थी। इसकी हरकत को देखकर संजय ने तुरंत उसके परिजनों को फोन किया, लेकिन उन्होंने दुल्हन असली होने की बात की। इसके बाद उसने दुल्हन को घर में बंद कर ताला लगा दिया।
दूल्हा के चचेरे भाई मुकेश ने बताया, जब रात में सोने का समय हुआ तो संजय उसके कमरे में गया। इस दौरान दुल्हन ने संजय को समझाया, ”मैं लड़की वही हूं। मेरे बारे में गलत अफवाह फैलाई जा रही है।”इसके बाद लड़की ने संजय की मसाज करने की इच्छा जताई। जब वह तैयार हो गया तो उसके मुंह पर कोई क्रीम लगा दी। कुछ ही देर में संजय बेहोश हो गया। इसके बाद उसने घर में रखे सारी ज्वैलरी और कीमती सामान लेकर फरार हो गई।
जब वह होश में आया तो वह फरार थी और ज्वैलरी भी गायब थे। वो चिल्ला चिल्ला कर रोने लगा। इसके बाद उसने सारी बातें परिजनों को बताई तो सुबह दुल्हन के खिलाफ थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, सूत्रों की मानें तो दूल्हा उम्रदराज था, जो लड़की को पसंद नहीं था। बरहाल, दुल्हन के भागने की वजह कोई भी हो, लेकिन परिजन अब उसे लुटेरी बता रहे हैं।